गर्मियों में इन टिप्स के जरिए अपने घर को बनाएं ठंडा


By Farhan Khan30, May 2025 05:50 PMjagran.com

गर्मी में कमरे में बैठना हो जाता है मुश्किल

गर्मी के मौसम में जैसे ही लाइट चली जाती है, वैसे ही घर में बैठना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान गर्मी से बुरा हाल होने लगता है। वहीं, बाहर का वातावरण भी काफी गर्म रहता है।

कमरे को ठंडा रखने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप अपने घर को ठंडा रख सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

स्पाइडर प्लांट लगाएं

अपनी घर की खिड़की या बालकनी में मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा और स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे लगाएं। इससे घर का तापमान नॉर्मल रहता है।

घर में हल्के रंग के पर्दे लगाएं

घर के अंदर आपको हल्के रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे घर में सूरज की रोशनी नहीं आएगी और आपका घर धीरे-धीरे ठंडा होने लगेगा।

सुबह ही खाना बना लें

आपको खाना बनाने का टाइम चेंज करना चाहिए। दोपहर का खाना भी आपको सुबह 10 से 11 बजे के बीच निपटा लेना चाहिए क्योंकि दोपहर में खाना बनाने से किचन से ज्यादा हीट निकलती है।

जरूरत के अनुसार लाइट ऑन करें

गर्मी और लाइट का सीधा कनेक्शन होता है। ऐसे में आपको जरूरत के अनुसार ही लाइट ऑन करनी चाहिए। ज्यादा लाइट जलाने से गर्मी भी ज्यादा लगती है।

एग्जॉस्ट फैन को ऑन रखें

घर को ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि बाथरूम और किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन को ऑन करके रखें। इससे आपके घर की गर्मी बाहर निकल जाएगी।

नारियल पानी पिएं

आपको अपनी डाइट में चाय या कॉफी कम से कम पीनी चाहिए। इसकी बजाय आपको नारियल पानी, सत्तू का शरबत और शिकंजी पीनी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com