शनि दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय


By Amrendra Kumar Yadav22, May 2024 02:31 PMjagran.com

न्याय के देवता हैं शनि देव

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, शनि देव सभी को उनके कर्मफल के अनुसार फल देते हैं। शनि देव की कृपा से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

शनि देव की स्थिति

कुंडली में शनि देव की स्थिति मजबूत होने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और मान-सम्मान प्राप्त होता है। वहीं शनि देव के कमजोर होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शनि दोष को करें दूर

अगर कुंडली में शनि दोष लगा है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन उपायों को कर सकते हैं, इन उपायों से शनि की स्थिति मजबूत होती है।

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करनी चाहिए, इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के दिन करें व्रत का पालन

कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है तो 19 शनिवार को व्रत का पालन करें, ऐसा करने से शनि की स्थिति मजबूत होती है।

शनि देव के साथ हनुमान जी और शिव जी की पूजा करें

शनि देव की स्थिति को मजबूत करने के लिए शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी और शिव जी की पूजा करें। शिव जी की पूजा करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

पीपल के वृक्ष की करें पूजा

शनि देव की स्थिति मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें, ऐसा करने से शनि के दुष्परिणामों से राहत मिलती है।

इस मंत्र का करें जाप

वहीं शनि देव की पूजा करते समय ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए, इस मंत्र का जाप 5 माला करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की परेशानियां हरते हैं।

शनि दोष को दूर करने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM