स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। जो कि आपकी मेंटल हेल्थ और आपसी रिश्तों को भी नुकसान पहुंचाता है।
स्मार्टफोन की लत दिनों-दिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो ये टिप्स अपना सकते हैं।
लगातार नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया अपडेट्स आपका ध्यान भटकाते हैं। ऐसे में जरूरत के मुताबिक ही इंटरनेट इस्तेमाल करें।
यह उपाय करने से न सिर्फ आप काम पर फोकस कर पाएंगे, बल्कि आपका डाटा और बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी।
अगर आप सोने से पहले और उठते ही सबसे पहले मोबाइल हाथ में लेते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको फोन की लत है।
अपनी इस आदत में सुधार करें और जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो, तब तक फोन हाथ में न लें। इससे आपको अच्छा फील होगा।
जब भी फोन हाथ में लेने का मन करें, तो ऐसे में खुद को किसी और काम में बिजी कर लें। आप किताब पढ़ सकते हैं।
इसके अलावा घर के कामों में हाथ भी बटा सकते हैं। ये चीजें आपको मोबाइल से दूर रखने में मदद करेंगी।
अगर आप ये टिप्स अपनाते हैं, तो आप फोन की लत से छुटकारा पा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com