मानसून में शुगर लेवल ऐसे रखें कंट्रोल


By Farhan Khan02, Jul 2025 12:23 PMjagran.com

शुगर लेवल बढ़ने की समस्या

मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल भी बदल चुका है। वहीं, इस मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। इन बीमारियों में शुगर लेवल बढ़ना भी शामिल है।

मानसून में शुगर लेवल ऐसे रखें कंट्रोल

आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में आप किस तरह से शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

इम्यूनिटी स्ट्रांग करने वाले फूड्स खाएं

मानसून में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। आपको फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

शुगर लेवल की जांच कराएं

मानसून में नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच कराएं क्योंकि इस मौसम में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा लगातार बना रहता है।

एक्सरसाइज करें

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि आपको मानसून के दौरान आपको अपने डेली रूटीन में 10 से 15 मिनट की एक्सरसाइज जरूर शामिल करनी चाहिए।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

मानसून के दौरान अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो इससे न सिर्फ आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं, बल्कि आप शुगर लेवल पर भी नेगेटिव असर पड़ता है।

पैरों को अच्छे से सुखाएं

जब भी बारिश से घर के अंदर आए, तो अपने पैरों को अच्छे से सुखाएं क्योंकि गीले पैर फंगल इंफेक्‍शन का कारण बन सकते हैं और आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

कार्ब्स का सेवन कम करें

मानसून के द‍िनों में कार्ब्स का सेवन कम करें। ज्‍यादा कार्ब्स का सेवन करने से आपके रक्त शर्करा स्तर में वृद्धि हो सकती है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com