इन 6 चीजों को लगाने से त्वचा पर आता है निखार, रोजाना लगाएं


By Ashish Mishra18, Jan 2024 01:09 PMjagran.com

चेहरे पर निखार

सभी लोग चाहते हैं कि उनके चेहरे पर निखार बना रहे। इसके लिए त्वचा पर अच्छी चीजों को लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को लगाने से निखार आता है?

ब्यूटी प्रोडक्ट्स

अक्सर लोग त्वचा पर निखार के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद भी चेहरे पर चमक नहीं आती है।

गुलाब जल

यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके उपयोग ऑयली और ड्राई स्किन पर किया जा सकता है। इसे रोजाना लगाने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

नारियल का तेल

यह तेल स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें पाया जाने वाले लौरिक एसिड और एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन पर निखार लाने में मदद करता है। आप इसे रोजाना लगा सकते हैं।

कच्चा दूध

चेहरे से कालापन दूर करने के लिए कच्चे दूध का उपयोग किया जा सकता है। स्किन को कच्चे दूध से साफ करने पर ग्लो बढ़ने लगता है। यह त्वचा को क्लीन करने में मददगार साबित होता है।

त्वचा पर दही लगाना

चेहरे से डेड स्किन को हटाने के लिए दही का इस्तेमाल करना लाभकारी माना जाता है। इसे लगाने से स्किन पर ग्लो आने लगता है और मैल का भी सफाया होने लगता है।

शहद लगाना

इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। स्किन पर नेचुरल ग्लो के लिए शहद लगाया जा सकता है। शहद को हथेली पर लेकर पूरे स्किन पर रगड़ने से गंदगी बाहर निकलने लगती है।

एलोवेरा जेल

स्किन से रूखापन दूर करने के लिए एलोवेरा जेल लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे रोजाना त्चचा पर लगाने से डेड स्किन बाहर निकलने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ