लड़को का लंबे बाल रखना धीरे-धीरे एक ट्रेंड बनता जा रहा है। क्या आपको भी लंबे, शाइनी और मजबूत बाल रखना पसंद हैं? तो स्टोरी में हम ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके लंबे बालों को मजबूती के साथ-साथ अट्रैक्टिव और शाइनी भी बनाएंगी।
बालों को टाइम के अनुसार ट्रिम करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बालों में मौजूद डैंड्रफ और स्प्लिट एंड्स खत्म होंगे। साथ ही, बालों में तेजी से लंबाई भी होगी।
बालों को गर्म पानी से धोने से बचे। साथ ही, हेयर ड्रायर का कम से कम उपयोग करें। गर्म चीजों से बाल जल्दी खराब होने लगते हैं। आप हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से बाल धोए और स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें।
दिनभर का पसीना, धूल मिट्टी को हटाने के लिए आप हफ्ते में 2 बार शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करें। यह आपकी स्कैल्प को साफ करता है, जिससे बाल लंबे और चमकदार होते है।
बालों को शाइनी और मजबूत बनाने के लिए तेल सबसे ज्यादा जरूरी होता है। यह जड़ों को पोषण देता है। लड़के लंबे बालों के लिए एक दिन छोड़कर दूसरे दिन तेल से स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।
बालों के साथ- साथ स्कैल्प को मजबूत बनाने के लिए आप हेल्दी डाइट का सेवन करें। हरी सब्जियां, अंडे, बादाम और चकुंदर जैसी चीजों को खाने से बालों में शाइन आएगी।
बालों को लंबा करने में ब्रश एक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लकड़ी के ब्रश से कंघी करने से आपके सर के ब्लड सर्कुलेशन में बढ़ोतरी होगी, जिससे बाल धीरे-धीरे लंबे होने लगेंगे।
रोज सुबह हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। साथ ही, पसीना भी सूखेगा, जिससे बाल में तेजी से लंबे होंगे।
लड़के बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए हमारी बताई गई टिप्स को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik