आज की बदलती लाइफस्टाइल में मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप या फिर किताबों में आंखे गड़ाए रखने के चलते आंखों की रोशनी कमजोर होना एक आम बात हो गई है।
अगर आप भी कमजोर आंखों से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से आपकी आंखों की रोशनी दुरुस्त हो सकती है।
आंखों के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। इनमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
आप रोजाना रात के समय बादाम भिगोकर अगली सुबह खा सकते हैं। इसके अलावा दूध के साथ भी बादाम खाए जा सकते हैं।
विटामिन सी से भरपूर आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने का आयुर्वेदिक नुस्खा है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पावरफुल न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।
आंवला के रस की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर दिन में 2 बार पी जा सकती है। इसके अलावा आप आंवला का रस शहद में मिलाकर भी पी सकते हैं।
विटामिन ए आंखों की देखभाल के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। गाजर, पपीता, आंवला, हरी और पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए होता है।
बादाम के अलावा किशमिश और अंजीर भी ऐसे सूखे मेवे हैं जो आंखों की सेहत के लिए अच्छे हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं।
अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी दुरुस्त करना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com