महिला जब मेहंदी लगाती है, तो उसकी यही चाहत होती है कि मेंहदी का रंग ज्यादा से ज्यादा हाथों पर चढ़ जाए, लेकिन किन्हीं वजहों से ये सपना, सपना ही रह जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी प्रभावी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके हाथों पर मेहंदी रच जाएगी। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए आप चाय की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चाय पत्ती को पानी में घोलकर रुई की मदद से इसे मेहंदी सूखने के बाद लगाएं।
एक नींबू के रस में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर इसे रुई की मदद से हल्की सूखी हुई मेहंदी पर लगाने से आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सकता है।
अगर आप मेहंदी को हटाने के बाद हाथों पर सरसों का तेल लगाते हैं, तो इस तरीके से भी आपकी मेहंदी गाढ़ी हो सकती है। आप भी यह उपाय जरूर करें।
मेहंदी सूखने के बाद तवे पर लौंग को गर्म करें और उसकी भाप हाथों पर लें। इससे मेहंदी का रंग गहरा होता है। यह उपाय तुरंत अपना असर दिखाता है।
मेहंदी सूखने के बाद उस पर विक्स लगाने से आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सकता है। विक्स में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मेहंदी के रंग में निखार लाने का काम करते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com