बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसके तीसरे सीक्वल का फैंस को इंतजार है।
कटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का हर किसी को इंतजार था।
आपको बता दें कि ये फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कटरीना का एक्शन मोड देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार डॉन 3 साल 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म में डॉन के रूप में रणवीर सिंह नजर आएंगे।
सिंघम 3 साल 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं।
साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ के दोनों पार्ट को जनता ने बहुत प्यार दिया था। केजीएफ 3 इस साल दिसंबर को रिलीज हो सकती है।
आशिकी के दोनों पार्ट को भी लोगों ने बहुत पसंद किया। अब जल्द ही आशिकी 3 भी आने वाली है और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।
वेलकम 3 के तीसरे पार्ट का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार था। वेलकम 3 20 दिसंबर 2024 में रिलीज होने जा रही है।