एक्टर सलमान अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। आइए जानते हैं कि सलमान खान की टाइगर 3 मूवी कितने करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है?
सलमान खान की यह मूवी रिलीज होने के बाद से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस मूवी को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
टाइगर 3 मूवी रिलीज होने के पहले दिन 44.50 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि इन दिनों इसकी कमाई में गिरावट देखी जा सकती है।
टाइगर 3 मूवी रिलीज होने के 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी गुरुवार को 4.70 करोड़ का कलेक्शन की है।
टाइगर 3 मूवी 12 दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी अब तक 254.46 करोड़ का टोटल कलेक्शन करने में सफल रही है।
यह मूवी दुनियाभर में कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर 3 मूवी वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है।
टाइगर 3 मूवी में कई स्टार्स कैमियो में भी दिखे हैं। इन स्टार्स में शाह रुख खान और ऋतिक रोशन शामिल हैं।
इस मूवी में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, आशुतोष राणा, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा ने किरदार निभाया है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ