Karwa Chauth: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं ये बातें रखें ध्यान


By Ashish Mishra14, Oct 2024 11:44 AMjagran.com

करवा चौथ 2024

सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दौरान विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि पहली व्रत रखने वाली महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

करवा चौथ कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन यानी 20 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट के बीच पूजा करने का मुहूर्त रहेगा।

इन बातोंं का रखें ध्यान

पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं को कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इन बातों का पालन करते हुए पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

सोलह श्रृंगार करें

करवा चौथ के दिन पवित्र स्नान करके सूर्योदय से पहले सरगी लें। इसके बाद नवविवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करें। इस दौरान निर्जला व्रत का पालन जरूर करें।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। इस दौरान करवा चौथ कथा जरूर सुननी चाहिए। ऐसा करने से पूजा करने का पूरा फल मिलता है।

मंत्र का जाप करें

करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे या ॐ सोमाय नमः मंत्र बोलना चाहिए।

करवा चौथ की थाली में क्या रखें?

इस दिन पूजा करते समय थाली में चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई और गंगाजल आदि जरूर रखें।

पढ़ते रहें

व्रत के दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ