तिजोरी में इन चीजों को रखने से होगी धनवर्षा


By Amrendra Kumar Yadav01, May 2024 06:20 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है, इसमें बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

तिजोरी से जुड़े नियम

वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार, तिजोरी में कुछ चीजों का रखना शुभ माना जाता है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको तिजोरी में रखने से धन की प्राप्ति होगी।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा

अगर जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो पीपल के पत्ते पर ऊं लिखकर इसे तिजोरी में रखें।

5 शनिवार करें यह उपाय

यह उपाय लगातार 5 शनिवार तक करें, ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

हल्दी है बहुत शुभ

हिंदू धर्म में हल्दी बहुत शुभ मानी जाती है, हल्दी का उपयोग प्रत्येक पूजा-पाठ में किया जाता है तो वहीं हल्दी विष्णु जी को भी अर्पित की जाती है।

तिजोरी में रखें हल्दी

ऐसे में हल्दी को तिजोरी में रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं।

तिजोरी का रंग

तिजोरी का रंग भी बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए जब भी तिजोरी खरीदें, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसके अंदर लाल रंग होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो तिजोरी के अंदर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।

पास में न रखें झाड़ू

वहीं तिजोरी के पास में झाड़ू नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तिजोरी में इन चीजों को रखने से तरक्की होती है, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

कलाई में काला धागा बांधने से क्या होता है?