अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, हो जाएंगे बीमार


By Farhan Khan21, Sep 2023 12:53 PMjagran.com

एक-साथ चीजें खाना

कभी-कभार सेहत बनाने के चक्कर में लोग एक साथ कई चीजें खा लेते हैं, जो उन्हें फायदा कम और नुकसान ज्यादा कर देता है।

अंडा

इन्हीं चीजों में से एक अंडा है, जो मांसाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत होता है।

खतरनाक बीमारियां

ऐसे में आइए जानते हैं कि अंडे के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए, ताकि आप खतरनाक बीमारियों से बचे रहें।

शुगर

अंडे के साथ कभी भी चीनी या फिर मीठी चीज नहीं खानी चाहिए। अगर आप दोनों एक साथ खाते हैं तो इससे आपको ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।

सोया मिल्क

सोया मिल्क और अंडा दोनों सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है लेकिन जब ये दोनों आप एक साथ खाएंगे तो आपको नुकसान कर सकता है।

मछली और पनीर

अंडा के साथ मछली और पनीर का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी सहित अन्य बीमारी होने की संभावना होती है।

चाय

अंडा के साथ या फिर अंडा खाने के बाद चाय नहीं पीनी चाहिए। इससे पेट में कब्ज सहित अन्य परेशानी उत्पन्न हो जाती है।

केला और तरबूज

अंडे के साथ केला, तरबूज, चीज, डेयरी प्रोडक्ट और बीम्स जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसे खाने से शरीर में कब्ज, गैस और आंत से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com