घर की दहलीज पर भूलकर भी न करें ये 5 काम


By Lakshita Negi11, Jan 2025 09:00 AMjagran.com

क्या कहती हैं मान्यताएं?

हिंदुओं में कई चीजों को लेकर बहुत सारी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। इन्हीं में से एक है घर की दहलीज से जुड़ी मान्यताएं। घर की दहलीज हमारे घर का शुभ द्वार होती है। इसका सही इस्तेमाल करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है। पर कुछ गलतियों से इसका खराब असर भी हो सकता है।

दहलीज पर झाड़ू

घर की दहलीज पर झाड़ू रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिविटी कम होती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। इसलिए घर की दहलीज पर झाड़ू रखने से बचें।

घर की दहलीज पर गंदगी

घर की दहलीज को गंदा करने से या उसमें गंदगी छोड़ने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। कूड़ा हमेशा उचित स्थान पर फेंकें।

दहलीज पर टूटा हुआ सामान

घर की दहलीज पर कोई टूटी हुई चीज जैसे बर्तन या फर्नीचर रखने से घर में होने वाले कामों में रुकावट आती है। इससे घर की उन्नति में बाधा आ सकती है।

दहलीज पर खाली बाल्टी

घर की दहलीज पर खाली बाल्टी रखने से घर में दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे भरकर रखें और किसी और दहलीज पर रखें।

जूते या चप्पल न रखें

दहलीज पर जूते-चप्पल रखने से घर की शुभ चीजों पर खराब असर होता है। यह घर में अशांति और रुकावट ला सकता है। जूतों को हमेशा दहलीज से दूर और सही जगह पर ही रखें।

घर की दहलीज पर शुभ चिन्ह

घर की दहलीज पर शुभ चिन्ह बनाने से घर में अच्छी एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है। दहलीज पर शुभ चिन्ह जैसे स्वस्तिक या ओम बनाएं। इससे घर में पॉजिटिविटी और समृद्धि बढ़ती है।

घर की दहलीज पर पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखें। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।