नवंबर में इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा


By Amrendra Kumar Yadav27, Oct 2023 11:38 AMjagran.com

न्याय के देवता हैं शनि देव

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव एक राशि में करीब ढ़ाई साल तक रहते हैं और फिर राशि परिवर्तन करते हैं।

कुंभ राशि में हैं शनि

वर्तमान में शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ राशि में हैं, अभी वक्री में हैं। 4 नवंबर से शनि देव मार्गी हो जाएंगे।

वक्री अवस्था में कष्टकारी होते हैं शनि देव

शनि देव जब वक्री अवस्था में होते हैं तो कष्टकारी होते हैं। ऐसे में मार्गी होने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से मु्क्ति मिलेगी।

राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

शनि देव के मार्गी चाल में होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए शनि की सीधी चाल बहुत अच्छी रहने वाली है। शनि की सीधी चाल से इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ मिलेगा और कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

शनि देव कुंभ राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों की भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com