वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदय और अस्त होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
10 मई 2023 को रात्रि 12 बजकर 53 मिनट पर बुध मेष राशि में उदय होने जा रहे हैं।
बुध उदय का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा।
बुध के उदय होने से इस बार कुछ राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं, जिन्हें इस दौरान असफलता देखनी पड़ सकती है।
छोटे काम में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति भी परेशान कर सकती है। परिवार में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी।
करियर के क्षेत्र में असफलता हाथ लग सकती है। बड़े निवेश करने से बचना होगा। ग्रह उदय के दौरान क्रोध पर संयम रखना होगा।
अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com