गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें ये 2 योग


By Farhan Khan24, Jun 2025 01:09 PMjagran.com

शुरु हो चुकी है गर्मियां

इन दिनों पूरे भारत में गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। लोग डाइट में ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। ताकि गर्मी से राहत मिल सकें।

गर्मियों में करें ये योग

आज हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे में बताएंगे, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करते हैं। आइए इन योग के बारे में विस्तार से जानें।

शवासना करें

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप शवासना कर सकते हैं। यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

शवासना करने का तरीका

सबसे पहले आप मैट पर बिल्कुल सीधे लेट जाएं। अपने हाथों, पैरों और कमर को सीधा रखें। आंखें बंद कर लें और 10-15 मिनट तक ध्यान लगाएं।

शवासना में सोएं नहीं

इस अवस्था में आपको सोना नहीं है। आपको यह आसन 3 से 4 बार दोहराना है। कई हफ्तों तक यह आसन करने से आपकी बॉडी में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सिंहासन करें

जो व्यक्ति रोजाना गर्मियों में सिंहासन करता है, तो इससे उनके शरीर को ठंडक मिलने के साथ तनाव से भी छुटकारा मिलता है। पेट भी चकाचक रहता है।

सिंहासन करने का तरीका

सिंहासन करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं। अपनी रीढ़ की हड्डी और कमर को बिल्कुल सीधा रखें। दोनों हथेलियों को घुटनों पर रखें।

सिंहासन में सांस छोड़ें

अब गहरी सांस लें और हा की ध्वनि निकालते हुए सांस छोड़ें। आप इसे 3-5 बार दोहरा सकते हैं। इससे शरीर और मन शांत होगा। आपको काफी फायदा मिलेगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com