नवरात्रि में ये 5 चीजें बदल देंगी आपकी किस्मत


By Mahak Singh18, Mar 2023 06:21 PMjagran.com

नवरात्रि

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है, इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

मां दुर्गा

माना जाता है कि नवरात्रि में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर लाकर मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें

आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किन चीजों को घर में लाना शुभ माना जाता है।

केले का पौधा

नवरात्रि में घर के आंगन में केले का पौधा लगाएं, ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और आय के नए रास्ते खुलते हैं।

सोलह श्रृंगार

नवरात्रि में मां दुर्गा के सोलह श्रृंगार का सामान लेकर आएं, इससे मां प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

सोना या चांदी का सिक्का

नवरात्रि में चांदी या सोने का सिक्का लाना शुभ माना जाता है, माना जाता है कि ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं होती है।

मोर पंख

मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मंदिर में मोर पंख रखें, इससे सुख-समृद्धि आएगी।

तुलसी का पौधा

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि में इसे आंगन में लगाएं, इससे धन की कमी नहीं होती है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

मां लक्ष्मी इन 5 चीजों से होती है नाराज