रसोई में भूलकर भी न गिराएं ये चीजें


By Farhan Khan21, Apr 2024 11:56 AMjagran.com

रसोई घर

रसोई, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसमें मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जिन्हें अन्न की देवी माना जाता है।

वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

चीजों का गिरना

रसोई घर में काम करते समय चीजों का गिरना एक आम बात है। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ चीजों का बार-बार गिरना शुभ नहीं माना जाता।

भूलकर भी न गिराएं ये चीजें

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि रसोई घर में भूलकर भी किन चीजों को नहीं गिराना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

नमक का गिरना

रसोई घर में कभी भी नमक नहीं गिराना चाहिए। इससे आपके आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं क्योंकि नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व माना गया है।

दूध का गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दूध का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता। यह आपको कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत देता है।

सरसों का तेल

हिंदू धर्म में सरसों के तेल को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि रसोई घर में बार-बार सरसों का तेल गिरता है, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता।

शनि संबंधित परेशानियां

वास्तु के अनुसार, इसकी वजह से व्यक्ति को शनि से संबंधित कई परेशानियों घेर सकती हैं। ऐसे में सरसों का तेल न गिराएं।

अगर आप भी अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो किचन में ये चीजें भूलकर भी न गिराएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी