रात में करेंगे ये 3 काम, तो मिलेंगे बुरे परिणाम


By Ashish Mishra23, Apr 2024 02:42 PMjagran.com

काम करना

सनातन धर्म में कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे सूर्यास्त के बाद करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि रात में किन कामों को करने से बचना चाहिए?

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

कई काम ऐसे होते हैं जिस रात में करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। ऐसे में किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है।

रात के समय न करें ये काम

रात में कामों को करते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ सकता है और किए गए कार्यों का सही परिणाम भी नहीं आता है।

रात में नाखून काटने से बचें

वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद यानी रात में नाखून काटने से बचना चाहिए। अगर आप नाखून काटते हैं, कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रात में झाड़ू न लगाएं

रात में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। इस समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं और धन से जुड़ी समस्या होने लगती है।

इन चीजों दान करने से बचें

रात में दूध, दही, हल्दी और तेल का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

रात में नाखून काटने और झाड़ू लगाने से आर्थिक तंगी आने लगती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की भी रुक जाती है।

कार्य में असफलता

अक्सर लोग रात के समय भी झाड़ू लगाते रहते हैं। ऐसे लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है।

पढ़ते रहें

जीवन में करने वाले शुभ-अशुभ कार्यों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, नहीं होती कोई परेशानी