इन चीजों का सेवन करने से दांत हो सकते हैं खराब


By Farhan Khan04, Sep 2025 03:00 AMjagran.com

दांत है जरूरी

दांत हमारी मुस्कान का अहम हिस्सा होते हैं। अगर ये जरा से भी गंदे हो जाए, तो इससे न सिर्फ हमारा कॉन्फिडेंस लूज होता है, बल्कि दांत भी खराब होने लगते हैं।

खानपान से जुड़ी गलतियां

वहीं जानें-अनजाने हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका खामियाजा हमारे दांतों को भुगतना पड़ता है। इनमें खानपान भी शामिल है।

दांतों को खराब करने वाली चीजें

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जो हमारी दांतों को तेजी से खराब कर देती है। आइए इन चीजों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

नींबू पानी के बाद कुल्ला जरूर करें

अगर आपको नींबू पानी पीने का शौक है, तो ऐसे में आपके इसे स्ट्रॉ से पीना चाहिए। वहीं, नींबू पानी पीने के बाद कुल्ला जरूर करें। नींबू में एसिड पाया जाता है।

इमली खाने से बचें

इसमें कोई शक नहीं कि इमली खाने में बेहद टेस्टी होती है, लेकिन यह भी सच है कि इसमें मौजूद एसिड दांतों को सीधा नुकसान पहुंचाता है। आपको इसे नहीं खाना चाहिए।

मीठी सौंफ न खाएं

खाने के बाद अक्सर लोग मीठी सौंफ का सेवन करते हैं। ऐसे में ये दांतों में चिपक सकती है। इसके चलते आपके दांत खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि भुनी हुई सौंफ खाएं।

अचार से दूरी बनाए

दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए आपको अचार खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद तेल और नमक दांतों पर नेगेटिव असर डालता है।

गन्ने का जूस न पिएं

गन्ने का जूस शुगर का रिच सोर्स होता है, जिससे कैविटी बढ़ने का खतरा बना रहता है। अगर आप फिर भी गन्ने का जूस पीना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com