एक्टर से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर बने ये स्टार किड्स


By Akanksha Jain21, Aug 2024 08:00 PMjagran.com

फेमस स्टार किड

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे बचपन से ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। आज हम आपको उन स्टार किड्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक्टर से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर बने।

रणबीर कपूर

फेमस स्टार किड रणबीर कपूर ने सांवरिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्टर ने फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

शनाया कपूर

शनाया कपूर साल 2020 में आई फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

अर्जुन कपूर

इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है। फिल्म कल हो ना हो और सलाम-ए-इश्क में एक्टर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

वरुण धवन

डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने फिल्म माई नेम इज खान से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी।

ईशान खट्टर

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले ईशान खट्टर ने उड़ता पंजाब में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

सोनम कपूर

इस लिस्ट में सोनम कपूर का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर थी।

हर्ष वर्धन कपूर

अनिल कपूर के बेटे हर्ष वर्धन कपूर ने बॉम्बे वेलवेट में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। हर्ष वर्धन कपूर ने फिल्म मिर्जया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ