चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं 2 शुभ योग, होगा चमत्कार


By Ashish Mishra29, Mar 2024 03:53 PMjagran.com

चैत्र नवरात्रि 2024

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कौन से शुभ योग बन रहे हैं?

चैत्र नवरात्रि कब से कब तक है?

यह नवरात्रि में हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है। इस साल 09 अप्रैल से 17 मार्च तक चैत्र नवरात्रि रहेगी।

चैत्र नवरात्रि में शुभ संयोग

नवरात्रि के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग बन रहा है। यह शुभ योग सुबह 07 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर पूरे दिन रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यह मुहूर्त 09 अप्रैल को 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भी कलश स्थापना कर सकते हैं।

मां दुर्गा के रूपों की पूजा करना

चैत्र नवरात्रि में एक नहीं बल्कि अभिजीत मुहूर्त के साथ 2 शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

लाल वस्त्र पहनना

चैत्र नवरात्रि के दौरान लाल वस्त्र पहनने चाहिए। इसके साथ ही मां दुर्गा की पूजा में भी लाल रंग का उपयोग करना चाहिए।

व्रत रखना

चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत रखना शुभ माना जाता है। इसके पहले दिन कलश स्थापना करके मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। व्रत के आठवें दिन कन्याओं की पूजा करके भोजन कराया जाता है।

राम नवमी को क्या करें

चैत्र नवरात्रि के 9वें दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ