आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शरीर पर किन परेशानियों के चलते शरीर पर नीले निशान पड़ने लगते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जब आपके ब्लड में पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स नहीं होते हैं, तो इससे नीले निशान बन जाते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें।
हाई ब्लड शुगर आपकी ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में थोड़ी-सी भी चोट लगने पर या मसल्स दबने पर नीले निशान पड़ सकते हैं।
विटामिन-के की कमी से भी शरीर पर नीले निशान देखने को मिल सकते हैं। विटामिन के खून के थक्के जमने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विटामिन-के की शरीर में कम मात्रा होने पर आपको ज्यादा घाव हो सकते हैं और ऐसे नील निशान नजर आ सकते हैं। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
शरीर में विटामिन-सी की कमी के चलते भी शरीर पर अक्सर नीले निशान देखने को मिलते हैं। यह जरूरी विटामिन कोलेजन बनाने में मदद करता है।
विटामिन-सी ब्लड वेसेल्स को भी हेल्दी रखता है। तो विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में संतरा, नींबू और अमरूद जैसी चीजों का सेवन करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com