सर्दियां का मौसम शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल भी बदल चुका है। लोग अपनी डाइट में गर्म चीजें शामिल कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सर्दियों में घूमने निकल जाते हैं।
आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको सर्दियों में जरूर विजिट करना चाहिए। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
सर्दियों में गुजरात में स्थित कच्छ का रण घूमने के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। आपको यहां गर्मी का एहसास होगा। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ये जगह स्वर्ग जैसी मालूम पड़ती है।
सर्दियों में आपको गोवा जरूर जाना चाहिए। यहां कई सारे बीच मौजूद है, जहां चटक धूप निकलती है और सर्दियों में बीच पर बैठने का अपना ही एक अलग मज़ा है। गोवा आपका दिन यादगार बना देगा।
आपको सर्दियों में एक बार राजस्थान विजिट करना चाहिए। इसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान में आप हवा महल, नाहरगढ़ किला, आमेर किला, जंतर-मंतर जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में आप मुंबई में समुद्र के किनारे आप तेज लहरों और धूप को एंजॉय कर सकते हैं। आप लोनावला, अलीबाग, नासिक, और महाबलेश्वर विजिट कर सकते हैं।
अगर आप सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको एक बार अलप्पुझा विजिट कर सकते हैं। यह जगह केरल में हैं। अलप्पुझा का मौसम काफी सुहावना रहता है।
सर्दियों में सुंदरवन का मौसम भी काफी सुहावना होता है। आप यहां रॉयल बंगाल टाइगर जैसे वन्यजीवों को देख सकते हैं। सुंदरवन का प्राकृतिक दृश्य आपका मन मोह लेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com