इन दिनों पूरे भारतवर्ष में भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। कूलर और एसी भी कम काम कर पा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने हिल स्टेशन की ओर रुख लिया है, ताकि गर्मी से राहत मिल सकें।
अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में ये प्लेस आपको जरूर घूमने चाहिए। इनका बजट भी काफी कम है। आइए इन प्लेस के बारे में विस्तार से जानें।
राजस्थान की राजधानी जयपुर भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां पर आपको आमेर का किला, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला देखने को मिलेगा।
किले के अलावा जयपुर में आप आमेर महल, सिटी पैलेस, हवा महल और जल मह आदि देख सकते हैं। यहां मौजूद जौहरी बाजार और बापू बाजार काफी मशहूर है।
आप उत्तर प्रदेश स्थित बनारस शहर विजिट कर सकते हैं। यह शहर अपनी आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। बनारस में आपको गंगा, दशाश्वमेध घाट और मणिकर्णिका घाट देखने को मिलेगी।
बनारस का खाना भी काफी टेस्टी होता है। आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। यहां पर आपको कचौड़ी-सब्जी, बाटी चोखा, लस्सी, बनारसी पान, और टमाटर चाट आदि मिल जाएंगे।
उत्तराखंड की सबसे खास बात है कि यह दिल्ली के सबसे पास हिल स्टेशन में से एक है। आपको उत्तराखंड के शहर ऋषिकेश जरूर जाना चाहिए।
ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे बसा है। यहां आपको नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलेगी। ऋषिकेश में आप कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com