घर में ये तस्वीर लगाने से आएगी समृद्धि


By Farhan Khan23, Jun 2025 06:05 PMjagran.com

घर से जुड़े जरूरी नियम

हिंदू धर्म में घर से जुड़े जरूरी नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपका जीवन सफल हो सकता है। आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद हो सकता है।

घर में लगाएं ये तस्वीर

आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने घर में लगाने से आपके घर में समृद्धि आ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

प्राकृतिक दृश्य की तस्वीर

अगर आप अपने घर में नेगेटिव एनर्जी का खात्मा चाहते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं, तो आपको घर में प्राकृतिक दृश्य की तस्वीर लगानी चाहिए।

तस्वीर लगाने की दिशा

तस्वीर लगाते समय आपको दिशा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप किसी भी दिशा का चयन कर सकते हैं। जल्द आपके जीवन में बदलाव आएगा।

सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर

आपको अपने घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे आपके परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और सदस्यों की आय में भी खूब बढ़ोतरी होगी।

दक्षिण दिशा में लगाएं तस्वीर

हालांकि जब भी आप सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं, तो दिशा का खास ख्याल रखें। आपको दक्षिण दिशा में यह तस्वीर लगानी चाहिए। यह दिशा बेहद शुभ मानी जाती है।

हंसों की तस्वीर

हंस को शांति के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। अगर आप गृह क्लेश से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको घर में हंसों की तस्वीर लगानी चाहिए।

उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं हंसों की तस्वीर

हंसों की तस्वीर लगाने के लिए सबसे बेस्ट दिशा उत्तर-पश्चिम मानी जाती है। इस दिशा में देवी-देवता का वास माना जाता है। आपका जीवन सफल हो जाएगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com