पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है, जिसे कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन यह स्वस्थ सब्जी होने के बावजूद, कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। आइए जानें पत्ता गोभी किन्हें नहीं खाना चाहिए।
पत्ता गोभी फाइबर से भरपूर है, लेकिन संवेदनशील पेट वालों में गैस, भारीपन और पेट फूलने की समस्या बढ़ा सकती है।
पत्ता गोभी में गोइट्रोजन होते हैं, जो थायराइड हार्मोन के संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में इसका ज्यादा सेवन ठीक नहीं।
ऑक्सलेट्स की वजह से पत्ता गोभी कुछ लोगों में स्टोन बढ़ने का जोखिम बढ़ा सकती है, खासकर जिन्हें पहले से स्टोन की समस्या रही हो।
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम वाले लोगों के लिए हाई-फाइबर और गैस बनाने वाले फूड्स परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए पत्ता गोभी उनसे दूर रहना बेहतर है।
पत्ता गोभी में विटामिन K ज्यादा होता है, जो ब्लड थिनर दवाओं के असर को कम कर सकता है। इसलिए डॉक्टर से पूछकर ही खाएं।
सर्जरी से पहले डॉक्टर गैस और सूजन बढ़ाने वाली चीजों से बचने को कहते हैं। पत्ता गोभी उनमें से एक है।
कुछ लोगों में पत्ता गोभी पेट में जलन या दर्द बढ़ा सकती है, जिससे अल्सर की तकलीफ बढ़ सकती है।
अगर ये समस्याएं हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही पत्ता गोभी खाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva