आपने काली मिर्च, लाल मिर्च और हरी मिर्च के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने सफेद मिर्च के बारे में सुना है? चौंकने की जरूरत नहीं है। यह भी सेहत के लिए रामबाण मानी जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सफेद मिर्च खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
सफेद मिर्च में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, मैंगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और पिपेरिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोज इसे खाना चाहिए।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए सफेद मिर्च का सेवन किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में सफेद मिर्च शामिल करनी चाहिए। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
सफेद मिर्च विटामिन-ए का रिच सोर्स होती है और विटामिन-ए आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना सफेद मिर्च खानी चाहिए।
अगर आप रोजाना सफेद मिर्च खाते हैं, तो इससे आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग हो सकती है। सफेद मिर्च में विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी आपकी इम्युनिटी का खास ख्याल रखता है।
हालांकि, आपको सफेद मिर्च खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इसे लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com