गुलकंद में आयुर्वेदिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। आइए जानें किन लोगों को गुलकंद खाना चाहिए।
गुलकंद में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। कब्ज और पेट की समस्याओं में राहत दिलाता है।
गुलकंद शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। थकावट और कमजोरी को दूर करके फ्रेश फील कराता है।
गुलकंद स्किन के लिए नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। चेहरे की रंगत निखारता है और ब्लोटिंग कम करता है।
गुलकंद में हल्की सेडेटिव (नींद लाने वाली) गुण होती हैं। इसका सेवन नींद में सुधार लाता है और मानसिक तनाव कम करता है।
गुलकंद शरीर को ठंडक देने का काम करता है। गर्मियों में अधिक पसीना और हीट स्ट्रेस से बचाव करता है।
गुलकंद खाने से पेट की गर्मी कम होती है और पाचन आसान होता है। एसिडिटी और गैस जैसी परेशानियों में राहत देता है।
गुलकंद महिलाओं में मासिक धर्म की समस्याओं और हार्मोनल असंतुलन में राहत देता है। शरीर में नेचुरल ठंडक और ऊर्जा बनाए रखता है।
गुलकंद इन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva