पोषक तत्व हमारे शरीर की हेल्थ को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर को निरोग रखने के लिए आपको डाइट में ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व शामिल करने चाहिए। पोषक तत्वों की कमी से अक्सर शरीर बीमार होने लगता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बताएंगे, जिनकी कमी से आपकी ज्यादा ठंड लग सकती है। आइए इन पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो इससे आपके ज्यादा ठंड लग सकती है। शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता। इसके चलते शरीर गर्मी पैदा करने में असमर्थ रहता है।
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप पालक, दाल और फलियां, सूखे मेवे और सीड्स, डार्क चॉकलेट, और टोफू आदि का सेवन कर सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।
विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो इससे उस व्यक्ति को ज्यादा ठंड लग सकती है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, पोल्ट्री (चिकन और टर्की), फोर्टिफाइड फूड्स, फिश और सी-फूड आदि खाना चाहिए।
आयरन और विटामिन-बी12 के अलावा आपके सर्दियों में ठंड बचने के लिए गर्म चीजें शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप गर्म सूप और ड्राई फ्रूट्स आदि चीजें का सकते हैं।
हालांकि, आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। इन्हें अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com