भारतीय लेग स्पीनर युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में खूब रन दिए।
यह मैच 21 फरवरी, 2018 को खेला गया था, जिसमें चहल ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 64 रन दिए थे।
टीम इंडिया के उभरते हुए गेंदबाज अर्शदीप सिंह जो कि अपनी बेहतरीन इकॉनमी के लिए जाने जाते हैं।
अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के दूसरे मुकाबले में 4 ओवर 62 रन दिए, जिसके साथ उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए।
भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी।
इसी मैच में इंग्लैड के खिलाफ एक मुकाबले में जोगिंदर ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 57 रन खर्च किए थे।
यह वही मुकाबला है जिसमें युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था।