ये मूर्तियां बना सकती हैं आपको मालामाल


By Mahak Singh12, Dec 2022 03:44 PMjagran.com

स्टैच्यू या स्कल्पच

घर या ऑफिस में सजावट के लिए हम अक्सर किसी न किसी मूर्ति, स्टैच्यू या स्कल्पच का इस्तेमाल करते हैं, जो कई बार बहुत महंगी आर्ट पीस भी होती है।

तरक्की और समृद्धि

आज हम आपको वास्तु की कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप अपने जीवन में तरक्की और समृद्धि पा सकते हैं।

हंसों का जोड़ा

वास्तु के अनुसार, हंसों के जोड़े की मूर्ति से घर में सुख-समृद्धि और तरक्की आती है। साथ ही घर में प्रेम और मेल-जोल का वातावरण बना रहता है।

कछुए की मूर्ति

फेंगशुई में कछुए को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, तिजोरी में चांदी का कछुआ रखने से धन की वर्षा होती है।

गाय की प्रतिमा

गाय को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पशु माना जाता है, घर में पीतल या सफेद पत्थर की गाय की मूर्ति रखें, यह आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा।

हाथी की मूर्ति

हाथी की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।