घर के ये काम करने से वजन हो जाएगा कम


By Farhan Khan16, Jul 2025 12:06 PMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।

वेट लॉस के लिए करें ये काम

आज हम आपको घर के कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से आपका वजन कम हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

फर्श पर पोछा लगाएं

फर्श पर झाड़ू या पोछा लगाने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। वहीं, कमर, पैर और हाथों की मांसपेशियां भी धीरे-धीरे लोहे की तरह मजबूत होने लगती है।

बर्तन धोएं

अगर आप घर के गंदे बर्तन धोते हैं, तो इससे आपकी कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होने लगती है और कैलोरी बर्न होने से धीरे-धीरे आपका वेट लॉस होने लगता है।

खाना बनाने से वजन होता है कम

खाना बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस दौरान आपकी हाथों, कलाई और पैरों की मांसपेशियों को काम करने का पूरा मौका मिलता है। इससे वेट लॉस होने लगता है।

कपड़े धोएं

जब आप कपड़े धोते हैं, तो इससे हाथों, कलाई और पीठ की मांसपेशियां अच्छे से काम करती है और इसके चलते कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है।

सीढ़ियां चढ़ना

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सीढ़ियां चढ़ना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। आपको भी रोजाना सीढ़ियां चढ़ना चाहिए। जल्द असर देखने को मिलेगा।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

घर के इन कामों के अलावा आपको दिन भर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और आपका वजन कम होता है। वहीं, शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com