दमकती+बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे


By Priyam Kumari17, Sep 2025 02:36 PMjagran.com

चेहरे पर नेचुरल ग्लो कैसे लाएं?

दमकती और साफ त्वचा पाने के लिए केवल केमिकल्स पर निर्भर न रहें। ये 7 आसान घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा को नेचुरल चमक देंगे।

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 10 मिनट लगाएं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है। इसे दिन में 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

शहद का इस्तेमाल

शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और उसे प्राकृतिक चमक देता है। रात को सोने से पहले हल्का शहद लगाएं।

नींबू और गुलाब जल

नींबू त्वचा की डार्क स्पॉट्स कम करता है, गुलाब जल से स्किन सॉफ्ट रहती है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

खीरे का फेस पैक

खीरे का रस चेहरे को ठंडक और ताजगी देता है। इसे सीधे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

दही का फेस पैक

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को साफ और चमकदार बनाता है। इसे 10 मिनट लगाकर धो लें।

नारियल तेल से मसाज

रात को हल्का नारियल तेल चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह स्किन को पोषण और नमी देता है।

इन नुस्खों की मदद से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva