अस्थमा से पीड़ित मरीजों के लिए जहर है ये खाने की चीजें


By Akshara Verma16, Sep 2025 10:00 AMjagran.com

अस्थमा से पीड़ित मरीज न करें इन चीजों का सेवन

काफी लोगों के लिए अस्थमा एक आम बीमारी बनती जा रही है, जो सांस लेने में परेशानी पैदा करती है। कुछ खाने की चीजें अस्थमा के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

डेयरी उत्पाद

क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए डेयरी उत्पादों शरीर में कई प्रकार की एलर्जी उत्पन्न करते है। साथ ही, यह अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं।

नमक न खाएं

कई लोगों को अत्यधिक नमक का सेवन करने से गले में सूजन होने लगती है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। अस्थमा के मरीजों को नमक का कम से कम ही सेवन करना चाहिए।

मूंगफली न खाएं

मूंगफली खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। परंतु, यह अस्थमा के लोगों के लिए काफी नुकसानदायक होती है। अगर आप अस्थमा से पीड़ित हैं, तो आपको इसका सेवन कम से कम करना चाहिए।

अल्कोहल न पिएं

क्या आप जानते हैं अस्थमा के मरीजों के लिए शराब और बियर का सेवन करना एकदम जहर जैसा साबित होता है। इसमें मौजूद सल्फेट अस्थमा के मरीजों के लिए उचित नहीं होता है।

फास्ट फूड

क्या आप जानते हैं फास्ट फूड में भारी मात्रा में तेल का उपयोग किया जाता है, जो काफी हानिकारक साबित होता है। अस्थमा के मरीजों को इसका सेवन कम से कम करना चाहिए।

ज्यादा दूध न पिएं

अस्थमा के मरीजों के लिए दूध भी नुकसानदेह हो सकता है। इससे खांसी, सांस लेने में तकलीफ और गले में घरघराहट हो सकती है। इसके लिए अस्थमा में दूध के सेवन से बचें।

स्टोरी में बताए गए इन चीजों का सेवन आप कम से कम करें। साथ ही, अधिक जानकारी के लिए आप अपने करीबी डॉक्टर से सलाह लें। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva