मानसून शुरू हो चुका है और इस मौसम में बीमारियां फैलने का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जो मानसून में सेहत के लिए हानिकारक माने जाते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
तरबूज का सेवन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपको गैस्ट्रिक से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मानसून में आपको कभी दूध और पकौड़े एक साथ नहीं खाने चाहिए। ये दोनों चीजें काफी भारी होती है। इसके चलते आपको एसिडिटी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप ऐसा न करें।
जो लोग मानसून में चाय के साथ फल खाते हैं, तो इससे उनके पेट में गड़बड़ी और एसिडिटी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इन्हें अलग-अलग ही खाएं।
अगर आप दूध और मछली दोनों को एक साथ खाते हैं, तो ऐसे में आज ही इस आदत को त्याग दें। इन दोनों ही चीजें में प्रोटीन पाया जाता है। इससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
बारिश के मौसम में कभी भी आपको दही के साथ खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन पाचन पर नेगेटिव असर डालता है।
मानसून में आप इन फूड कॉम्बिनेशन की बजाय जामुन, अनार, सेब, पपीता और नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी सेहत में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com