रिलीज होने से पहले ही ठप हुई ये फिल्में


By Akanksha Jain02, Jul 2023 09:00 AMjagran.com

बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड स्टार्स के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। इन स्टार्स की लाइफ स्टाइल बहुत ज्यादा व्यस्त होती है।

हुआ ऐलान लेकिन रुकी शूटिंग

आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसका ऐलान तो हुआ लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म नहीं बन पाई।

जी ले जरा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म जी ले जरा का है। इस फिल्म में आलिया, प्रियंका और कटरीना साथ नजर आती लेकिन एक्ट्रेसेज के पास टाइम की कमी है।

दोस्ताना 2

दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर साथ नजर आने वाले थे लेकिन कार्तिक और करण जौहर के विवाद के चलते ये फिल्म नहीं बन पाई।

इंशाल्लाह

फिल्म इंशाअल्लाह में आलिया भट्ट और सलमान खान को साथ में कास्ट किया गया था लेकिन सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच अनबन हो गई।

बैजू बावरा

इस लिस्ट में आलिया और रणवीर सिंह की फिल्म बैजू बावरा का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार पैसों की दिक्कत की वजह से शूटिंग रोक दी गई।

शूबाइट

अमिताभ बच्चन की फिल्म शूबाइट कुछ लीगल कारणों की वजह से रुक गई है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ