Lok Sabha Election 2024: चुनावी मैदान में उतरे हैं ये फिल्मी सितारे


By Ashish Mishra28, Mar 2024 12:36 PMjagran.com

लोकसभा चुनाव 2024

इलेक्शन कमीशन की तरफ से साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि किन सीटों पर दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला होने वाला है?

लोकसभा चुनाव की तारीख

इलेक्शन कमीशन की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। यह चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून 2024 तक सात चरणों में होगा।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा करीब 3 दशक से राजनीति का हिस्सा रह चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

रवि किशन

साल 2017 में रवि किशन ने बीजेपी में शामिल हुए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन गोरखपुर से सांसद बने थे। इस बार फिर गोरखपुर से चुनाव के मैदान में हैं।

मनोज तिवारी

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को भाजपा ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने एक बार फिर मनोज तिवारी पर विश्वास जताया है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले राजनीति में हिस्सा लेने की बात फैंस को बताई थीं। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव के लिए कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है।

अरुण गोविल

रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल राजनीति में हिस्सा ले चुके हैं। अरुण गोविल को मेरठ से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

हेमा मालिनी

अभिनेत्री हेमा मालिनी दो बार मथुरा से सांसद रह चुकी हैं। अब भाजपा की तरफ से तीसरी बार हेमा मालिनी को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है।

पढ़ते रहें

लोकसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों समेत राजनीति से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ