Fatty Liver होने से क्या-क्या परेशानी होती है?


By Farhan Khan22, Feb 2025 12:02 PMjagran.com

फैटी लिवर क्या है?

फैटी लिवर एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें लिवर में फैट का जमाव हो जाता है। फैटी लिवर को हेपेटिक स्टीटोसिस के नाम से भी जाना जाता है।

इन लोगों को हो सकता है फैटी लिवर

मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर में फैटी लिवर होने के ज्यादा चांस बने रहते हैं। ऐसे में इन लोगों को खासतौर से लिवर पर ध्यान देना चाहिए।

फैटी लिवर में होने लगती हैं ये परेशानियां

आज हम आपको बताएंगे कि अगर किसी व्यक्ति को फैटी लिवर हो जाए, तो उसे सेहत संबंधी क्या-क्या परेशानियां हो सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

होने लगती है थकान

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को फैटी लिवर हो जाता है, उन्हें पूरे दिन थकान और कमजोरी होती है। इसके चलते उनका किसी भी काम में नहीं लगता।

पेट में दर्द होना

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग फैटी लिवर से पीड़ित होते हैं, उनके अक्सर पेट में दर्द रहता है।  

डायबिटीज होने के चांसेस

फैटी लिवर और डायबिटीज के बीच सीधा कनेक्शन होता है। फैटी लिवर से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है और डायबिटीज हो सकता है।

सिरोसिस नामक बीमारी होने का खतरा

फैटी लिवर होने से आपको सिरोसिस नामक बीमारी हो सकती है। यह खतरनाक बीमारियों की लिस्ट में शामिल है। इसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com