50 के बाद चुपके से दस्तक देती हैं ये बीमारियां, ऐसे करें बचाव


By Farhan Khan23, Jul 2025 12:16 PMjagran.com

उम्र बढ़ने के साथ-साथ बीमारी बढ़ना

मेडिकल भाषा में जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे इंसान थोड़ा-थोड़ा बीमार होने लगता है। ऐसे में हमेशा सही खानपान और एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।

50 के बाद होने वाली बीमारियां

आज हम आपको उन बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो 50 के बाद इंसान को अपनी चपेट में लेने लगती है। आइए इन बीमारियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बीपी बढ़ना

50 साल की उम्र के बाद बीपी बढ़ने के चांस बने रहते हैं। ऐसे में बीपी को नॉर्मल रखने के लिए अपना वजन नियंत्रित रखें, रोजाना एक्‍सरसाइज करें और मानसिक तनाव से दूर रहें।

डायबिटीज होना

डायबिटीज आज के समय में बेहद आम बीमारी हो गई है और 50 की उम्र के बाद तो यह बीमारी और तेजी से फैलती है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं।

मोटापा बीमारी

जिन लोगों की उम्र 50 से अधिक हो चुकी है। उन लोगों में मोटापा बेहद बेहद आम होता है क्योंकि इस उम्र में फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर होती है। इस बीमारी से बचने के लिए आपको अपनी बीएमआई की जांच करानी चाहिए।

अल्जाइमर बीमारी के शिकार होना

अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है, जो 50 से अधिक उम्र के लोगों को अपना शिकार बनाती है। इस बीमारी में इंसान चीजों को भूलने लगने लगता है। ऐसे में आपको रोजाना बादाम खाने चाहिए।

कैंसर होना

50 की उम्र के बाद कैंसर बीमारी होने का खतरा भी लगातार मंडराता रहता है। पुरुषों में कैंसर के केस सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। इस बीमारी में सही लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज

क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के लक्षण आमतौर पर 50 की उम्र में दिखाई देते हैं। इस बीमारी में आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com