हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था। इस बार देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जिन्हें 15 अगस्त को भारत देश के साथ ही आजादी मिली थी। आइए इन देशों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
बहरीन एक इस्लामिक देश है। इस देश को 15 अगस्त को ब्रिटेन से साल 1971 में आजादी मिली थी। आपको बता दें, बहरीनी दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्राओं में से एक है।
दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 को आजादी मिली थी। दक्षिण कोरिया को जापानी शासन से दूसरे विश्व युद्ध के अंत में मुक्ति मिली थी। 1910 से 1945 के बीच दक्षिण कोरिया गुलाम रहा।
दक्षिण कोरिया को जब आजादी मिली थी, तो यह दो भागों में बंट गया। जिसमें कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया शामिल है। हालांकि इन दोनों देशों के बीच तनातनी रहती है।
लिकटेंस्टीन देश भी 15 अगस्त के दिन ही आजाद हुआ था। यह यूरोप का एक छोटा-सा देश है। साल 1866 में लिकटेंस्टीन ने जर्मनिक संघ से आजादी हासिल की थी।
कांगो एक अफ्रीकी देश है, जिसे 15 अगस्त, 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी। जानकारी के लिए बता दें, यह देश 1880 से 1960 तक फ्रांस के कोलोनियल शासन के अधीन रहा।
कांगो देश में 15 अगस्त को कांगोलेज नेशनल डे के रूप में मनाया जाता है। जब यह देश आजाद हुआ, तो इसका नाम कांगो रिपब्लिक रखा गया था।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com