आंखों का बार-बार लाल होना सिर्फ थकान नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं आंखें किन कारणों से लाल नजर आती हैं।
कम नींद से आंखों में सूजन और लालपन आ जाता है। इसलिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। वरना आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स भी नजर आ सकते हैं।
आजकल स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण भी आंखों के लाल होने का एक बड़ा कारण है। इसलिए लैपटॉप या मोबाइल का कम इस्तेमाल करें।
कुछ लोगों को धूल या पालतू जानवरों से एलर्जी होती है, जिसके कारण आंखें लाल हो सकती हैं।
गलत पावर का चश्मा पहनने से आंखों पर जोर पड़ता है और वे लाल हो जाती हैं। इसलिए समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।
कुछ लोगों की गलत आदतें भी आंखें लाल होने का कारण बन सकता है। सिगरेट का धुआं और प्रदूषण आंखों की नमी छीनकर उन्हें लाल बना सकता है।
कंजंक्टिवाइटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंखें लाल और सूजन आने लगती है। इसका एक बड़ा कारण वायरल इन्फेक्शन हो सकता है।
कभी-कभी यह ग्लूकोमा या हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कत का संकेत भी हो सकता है। ऐसे संकेत दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
अगर आंखें बार-बार लाल हो रही हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva