ये बॉलर्स, कोहली पर पड़ सकते है भारी


By Farhan Khan18, Jan 2023 10:04 AMjagran.com

वनडे सीरीज का आगाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से हो रहा है।

विराट कोहली

श्रीलंका वनडे सीरीज में दो शतकीय पारी खेलने के बाद अब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर जमी है।

टिम साउथी

विराट कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 5 शतक जड़े हैं, लेकिन आंकडों के अनुसार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी के आगे कोहली का बल्ला ज्यादा नहीं टिक पाया है।

घातक साबित

हालांकि इस सीरीज में टिम साउथी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में ऐसा माना जा रहा है कि ये स्पिनर्स कोहली के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

ईश सोढ़ी

पहले नंबर पर ईश सोढ़ी का नाम आता है, जिन्होंने विराट कोहली को वनडे में कुल 3 बार आउट किया है। सोढ़ी और कोहली का वनडे में आमना-सामना सिर्फ 6 बार ही हुआ।

डेरिल मिशेल

दूसरे नंबर पर डेरिल मिशेल हैं, जिन्होंने कोहली को सिर्फ एक ही बार आउट किया है, वहीं वनडे में 90 मैचों में कुल 88 विकेट चटकाए है।

छह बार आउट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी और विराट कोहली के बीच वनडे में 17 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें उन्होंने कोहली को छह बार आउट किया।

चोटिल के कारण

साउथी ने अब तक वनडे मैचों में कुल 210 विकेट लिए हैं। इस मैच में वे चोटिल होने के कारण बाहर है।