बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अपनी फिल्म में खुद गाए गाने


By Akanksha Jain09, Nov 2022 04:04 PMjagran.com

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन ने एक नहीं बल्कि कई गाने गाए हैं, जैसे- रंग बरसे, बाबुल, बागवान।

आलिया भट्ट

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का गाना समझावां, इक कुड़ी और हमसफर जैसे गाने आलिया ने खुद गाए हैं।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी मल्टी टास्किंग हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म दिल धड़कने दो का टाइटल ट्रेक गाया है।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ने अपना टैलेंट पहली फिल्म में ही दिखाया था। एक्टर ने विक्की डोनर का गाना खुद से ही गाया है।

सलमान खान

मैं हूं हीरो तेरा, हैंगओवर और जग घुमेया जैसे गाने सलमान खान ने गाए हैं।

श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस ने फिल्म रॉक ऑन 2 में कई गाने गाये थे। साथ ही एक विलेन का गाना गलियां गाया था।

All Photo Credit: Instagram