इन बॉलीवुड कपल्स की उम्र में है बड़ा अंतर


By Shradha Upadhyay30, Sep 2023 03:23 PMjagran.com

बॉलीवुड इंडस्ट्री

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से लवली कपल्स हैं। जिनकी उम्र में बहुत ज्यादा अंतर है। इसके बावजूद ये जोड़े एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। आइये देखे ऐसे सेलेब्स की लिस्ट।

आलिया - रणबीर

आलिया और रणबीर की एज में 10 साल का फासला है। रणबीर आलिया से दस साल बड़े हैं।

प्रियंका - निक

प्रियंका और निक का रिश्ता और उम्र तो जगजाहिर है। प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं।

कियारा - सिद्धार्थ

कियारा सिद्धार्थ के बीच भी काफी एज डिफरेंस है। सिद्धार्थ कियारा से 7 साल बड़े हैं।

सैफ - करीना

सैफ अली खान बेबो से 10 साल बड़े हैं। इन दोनों की उम्र में भी काफी अंतर है।

शाहिद - मीरा

इंडस्ट्री के मोस्ट रोमांटिक कपल में से एक शाहिद कपूर और मीरा के बीच 13 साल का फासला है। जहां एक्टर 42 साल के हैं। जबकि वाइफ मीरा की उम्र 28 साल है।

जेनेलिया - रितेश

जेनेलिया और रितेश देशमुख की उम्र में 9 साल का फर्क है। रितेश जेनेलिया से बड़े हैं।

संजय - मान्यता

संजू बाबा ने तीन शादियां की हैं। अब उनकी पत्नी मान्यता हैं जो कि उम्र में उनसे 19 साल छोटी हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ