अमिताभ बच्चन एक बार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी। बता दें कि अमिताभ बच्चन 2020 में भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।
अभिनेत्री शेफाली शाह हाल में ही कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। शेफाली ने अपने फैंस को इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। शेफाली दिल्ली क्राइम 2 वेब सीरीज में नजर आएंगी।
अक्षय कुमार इस साल फिर कोरोना संक्रमित हुए। अक्षय इस पहले भी एक बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे।
कार्तिक एक नहीं बल्कि दो बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, लेकिन दोनों बार ही तेजी से रिकवरी की थी।
कैटरीना कैफ कुछ ही महीनों पहले कोरोना संक्रमित हुई थीं। कैटरीना अप्रैल 2021 में भी कोरोना पॉजिटिव हुईं।
कपूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर जून के महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन आदित्य ने कोरोना को जल्द ही मात दे दी थी।
शाह रुख खान भी इस साल कोरोना की चपेट में आए थे।
जॉन आब्राहम कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। साथ में ही उनकी वाइफ भी इसकी चपेट में आई थीं।