दोस्ती ही प्यार है अगर वो मेरी दोस्त नहीं बन सकती तो मैं उससे प्यार नहीं कर सकता। ये डायलॉग तो सुना ही होगा। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी दोस्ती प्यार में बदली।
गौरी और शाहरुख एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। दोनों के बीच दोस्ती थी जो प्यार में बदल गई और आज दोनों बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं।
आयुष्मान और ताहिरा की मुलाकात कोचिंग में हुई थी। दोनों को धीरे-धीरे प्यार हुआ और आज दोनों साथ में जीवन बिता रहे हैं।
फेमस एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक बचपन के दोस्त हैं। जब इमरान 19 साल के थे तब अवंतिका से पहली बार मिले थे।
जब जेनेलिया 16 साल की तब रितेश से पहली बार मिली थी, लेकिन उस वक्त दोनों एक-दूसरे को अच्छे से नहीं जानते थे। बाद में दोनों को प्यार हुआ और आज साथ हैं।
पंकज त्रिपाठी और मृदुला एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे। दोनों की पहली मुलाकात पंकज के भाई की सेरेमनी के समय हुई और आज दोनों साथ हैं।
अरिजीत और कोयल बचपन के दोस्त और पड़ोसी थे। अरिजीत सिंह की पहली शादी नहीं चली और फिर वो कोयल से मिले और दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली।
अंदग को नेहा धूपिया पर क्रश था लेकिन कभी वो कह नहीं पाए। मुंबई में फिर दोनों मिले और दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली और आज दोनों साथ में हैं।