बॉलीवुड फिल्मों की क्यूट चश्मिश हैं ये हसीनाएं


By Akanksha Jain29, May 2024 08:00 PMjagran.com

बॉलीवुड की क्यूट चश्मिश

बॉलीवुड की कई हसीनाएं हैं जो चश्मे में बहुत क्यूट लगती हैं। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे।

दीपिका पादुकोण

फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म ये जवानी है दीवानी में चश्मिश नैना का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने फिल्म 3 इडियट्स में चश्मिश प्रिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म और एक्ट्रेस की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी।

प्रीति जिंटा

फिल्म कल हो न हो में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी चश्मा पहना था। फिल्म में प्रीति जिंटा चश्मिश नैना के रोल में खूब पसंद की गई थी।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने फिल्म किक में चश्मा पहना था।

कटरीना कैफ

फिल्म जग्गा जासूस और अजब प्रेम की गजब कहानी में कटरीना कैफ को चश्मे में देखा गया था। एक्ट्रेस भी चश्मे में क्यूट लगी थी।

कंगना रनौट

कंगना रनौट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो में चश्मिश का किरदार निभाया था। 

सोनम कपूर

फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फिल्म खूबसूरत में चश्मा पहना था और एक्ट्रेस के इस लुक को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ