इन लक्षणों से स्ट्रोक की करें पहचान


By Priyam Kumari23, Oct 2025 12:39 PMjagran.com

स्ट्रोक के लक्षण कैसे होते हैं?

स्ट्रोक अचानक होने वाला मेडिकल इमरजेंसी है। इसे जल्दी पहचानना बेहद जरूरी है, क्योंकि समय पर इलाज जीवन और स्वास्थ्य दोनों बचा सकता है। आइए इसके मुख्य लक्षण जानें।

हाथ या पैर में कमजोरी

किसी हाथ या पैर में अचानक कमजोरी, सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होना स्ट्रोक का अहम लक्षण होता है। अगर किसी को चीजें पकड़ने में दिक्कत हो या चलने में असमर्थ हो, तो यह स्ट्रोक का चेतावनी संकेत है।

अचानक तेज सिरदर्द

अचानक असहनीय सिरदर्द, चक्कर, उल्टी या मिचली आना स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इसे हल्के में न लें और तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

चेहरे का असमान दिखना

मुंह या आंख का एक हिस्सा अचानक झुक जाए, या स्माइल असमान दिखे, तो यह स्ट्रोक का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत सहायता लें।

बोलने या समझने में कठिनाई

अचानक शब्दों को सही से बोल न पाना, हकलाना या किसी की बात समझने में कठिनाई होना। यह लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को सूचना दें।

मानसिक भ्रम और याददाश्त में दिक्कत

अचानक भ्रमित होना, शब्दों को याद न रखना या सामान्य बातें समझने में कठिनाई। मानसिक परिवर्तन स्ट्रोक का महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।

दृष्टि में समस्या

एक या दोनों आंखों में अचानक धुंधलापन, दोहरी दृष्टि या किसी चीज को साफ न देख पाना। इससे मरीज का संतुलन बिगड़ सकता है और तुरंत जांच की जरूरत होती है।

चलने-फिरने में कठिनाई

संतुलन खोना, अचानक गिरना, चलने या खड़े होने में दिक्कत। यह स्ट्रोक का गंभीर संकेत है और समय पर इलाज जरूरी है।

स्ट्रोक के इन लक्षणों को जल्दी पहचानें और सही इलाज लें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva